क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रान्त महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने दिया मूल मंत्र
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है आज रावर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कि गयी। कार्यशाला मे बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। इस कार्यशाला का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया।
वही पर्यायवरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने भाजपा जिला कार्यालय पर वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंम्भ किया जबकि कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मिशन लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी मे जुट गई है साथ ही कमजोर बूथों को मजबूत बनाने कि कार्यकर्ताओं से अपील की ऐसे बूथ जिन पर भाजपा कभी नही जीती ऐसे सभी सी ग्रेड के बूथों को मजबूत बनाना होगा इसके लिए प्रत्येक विधानसभा से 10 और लोकसभा क्षेत्र से 30 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर उन कमजोर बूथों पर जन संपर्क करना है। जिसके लिए लोकसभा और विधानसभावार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जनपद के सभी विधायकोे को सभी कमजोर बूथो पर 15 जून से 30 जून तक जन संपर्क करना होगा कमजोर बूथों पर कडी मेहनत कर उसको मजबूत बनाना होगा जिससे आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में इन बूथों पर ज्यादे ज्यादे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान हो सभी कमजोर सी ग्रेड बूथो को ए ग्रेड और बी ग्रेेड मे बदलने का प्रयास करना होगा।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इन्ही कार्यकर्ताओ के बल पर पिछले सभी चुनावों मे जीत हासिल किया आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव भी हम इन्ही कार्यकर्ताओं के बल पर एक बार फिर जीतेंगे कार्यशाला में आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।
कार्यशाला मुख्यरुप से उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री व ओबरा विधायक संजीव गोंड, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोड सहित सभी विधानसभा व लोकसभा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पौधरोपण किया जबकि लगभग 100 से अधिक संख्या में पौधे एक कोने में फेंके हुए दिखाई पड़े जो कि सूखने की अवस्था मे है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान को पलीता खुद पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही लगा रहे है।
