सोनभद्र। जिले विकास कार्यो की समीक्षा करने पहुचे प्रदेश के तीन मंत्रीगणों ने जनपद भ्रमण के दौरान निराश्रित गौशाला, वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट व जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया और सम्बन्धित को आवश्यक प्रबन्ध के दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी, राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालू और राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के क्रम में राबर्टसगंज ब्लाॅक के हिन्दुआरी गाॅव के कम्पोजिट विद्यालय के परिसर में चौपाल लगाकर केन्द्र एंव प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जानकारी करने के बाद राबर्ट्सगंज स्थित गौशाला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संयुक्त रूप से मंत्रीगणों द्वारा पशुओं को दिये जाने वाले चारा,भूसा को देखा और पशुओं को रहने वाले स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पशुओं को गुड़ व केला अपने हाथों से खिलाया।

उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पशुओं के खाने के लिए भूसा, चारा की कमी न होने पाये, इसका पूरा ख्याल रखा जाये तथा गर्मी के दिनों पशुओं के पीने के पानी का विशेष प्रबन्ध किये जाये, जिससे उनको समय से पानी दिया जा सके। इसके बाद मंत्रीगणों ने सोनभद्र शहर में पीने के शुद्ध पेयजल के लिए तैयार किये जा रहे वाटर ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधियों से प्लांट को पूरा करने की अवधि की जानकारी की और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को शुद्ध पानी समय से मिल सके, इसके लिए तत्परता के साथ कार्य को पूरा किया जाये, निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूरा किया जाये।
इसके बाद मंत्रीगणों द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू कक्ष, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, किचन आदि का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों को किये जा रहे ईलाज की स्थिति की जानकारी ली और दी जा रही दवाईयों के बारे में पूछ-ताछ की। उन्होंने मरीजों के कमरे में जाकर भोजन समय से दिया जाता है कि नहीं, के बारे में बारी-बारी से मरीजों से पूछा और जानकारी प्राप्त की।

उक्त निरीक्षण के दौरान पकौड़ी लाल कोल, भूपेश चौबे, डाॅ0 अनिल कुमार मौर्या, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, सीडीओ डाॅ0 अमित पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी राजेश कुमार, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण व सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
