सोनभद्र। उप निरीक्षक ना0पु0 से निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नति पाने वाले कुल 02 पुलिसकर्मियों को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
जनपद सोनभद्र में नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 देवेन्द्र प्रताप सिंह व उप निरीक्षक ना0पु0 शेषनाथ पाल को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक ना0पु0 के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेश
न विजय शंकर मिश्रा द्वारा निरीक्षक ना0पु0 के पद पर प्रमोशन पाने पर देवेन्द्र प्रताप सिंह व शेषनाथ पाल के कंधों पर नये पद के सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

