सोनभद्र। बिहार राज्य के अधौरा थाना क्षेत्र के सिकरी गांव से एक बारात जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर
गांव आयी हुई थी। में बिहार राज्य के थाना अधौरा क्षेत्र से बरात आयी थी जिसमें बरातियों व घरातियों के बीच आर्केस्ट्रा
देखने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट
हो गई। इस मारपीट में दोनो तरफ से कुछ लोगो को चोट भी आई थी , घटना के सम्बन्ध में (बराती पक्ष) जवाहिर शाह पुत्र स्व0 रामधनी शाह निवासी सिकरी, थाना अधौरा, (बिहार राज्य) द्वारा पन्नूगंज
थाना पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया
। जिस
पर थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा
147, 148, 149, 323, 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा घटित घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी
को लेकर विशेष निर्देश दिए गए थे। आज पुलिस
ने मुखबिर की सूचना पर
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचोखर मोड़
से चन्दन त्रिपाठी पुत्र स्व0 रमाशकंर त्रिपाठी
, सुरेश पुत्र स्व0 कैलाश
, बुडुक पुत्र स्व0 रामनाथ
और सत्यप्रकाश पुत्र रामबृक्ष समस्त निवासीगण ग्राम पचोखर, थाना पन्नूगंज को गिरफ्तार
करने में सफल रही। इन सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भे
ज दिया जबकि उक्त घटना में संलिप्त अकबर अली पुत्र अनवर शाह निवासी पचोखर, थाना पन्नूगंज
जो फरार चल रहा है
की तलाश में पुलिस टीम प्रयासरत है।
इन युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, हे0का0 संतोष यादव, हे0का0 हरेन्द्र कुमार और का0 रामजीत बिन्द शामिल रहे।
