लखनऊ। प्रदेश सरकार के 30 दिन पूरा होने पर मुख्यमंत्री योग आदित्यनाथ ने विशेष बैठक कर समीक्षा किया। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के 18 मण्डलों का कैबिनेट मंत्री भ्रमण करेंगे जिनके सहयोग के लिए राज्यमन्त्री को भी लगाया गया है। यह टीम तीन दिवसीय दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को अपनी रिपोटी सौंपेगी।
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के 18 मण्डलों के भ्रमण को लेकर गठित मंत्री समूहों के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या- आगरा मंडल , उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – वाराणसी मंडल, सूर्य प्रताप शाही – मेरठ मंडल , सुरेश खन्ना – लखनऊ मंडल, स्वतंत्र देव सिंह -मुरादाबाद मंडल , बेबी रानी मौर्या – झांसी मंडल , चौधरी लक्ष्मी नारायण – अलीगढ़ मंडल , जयवीर सिंह- चित्रकूट धाम मंडल , धर्मपाल सिंह – गोरखपुर मंडल , नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’- बरेली मण्डल, भूपेंद्र सिंह- मिर्जापुर मंडल , अनिल राजभर – प्रयागराज मंडल , जितिन प्रसाद- कानपुर मंडल , राकेश सचान – देवीपाटन मंडल , अरविंद शर्मा- अयोध्या मंडल , योगेंद्र उपाध्याय- सहारनपुर मंडल , आशीष पटेल- बस्ती मंडल व संजय निषाद – आजमगढ़ मंडल का भ्रमण करेंगे।
