सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने तीन उप जिलाधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व सहायक अभिलेख अधिकारी शैलेन्द्र कुमार मिश्र को दुद्धी तहसील का उप जिलाधिकारी नियुक्त किया है। बताते चले कि जिले में ही पीसीएस ट्रेनिग के समय से ही शैलेन्द्र कुमार मिश्रा उप जिलाधिकारी दुद्धी बनने के प्रयास में लगे थे।
उप जिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह को सहायक अभिलेख अधिकारी ओबरा बनाया गया तो रमेश कुमार उप जिलाधिकारी मुख्यालय को ओबरा तहसील का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।
वही उप जिलाधिकारी दुद्धी प्रमोद कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय बनाया गया है।
