लखनऊ। देर रात्रि हुए एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियो के तबादले
जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव (IAS 2009) प्रतीक्षारत किए गए। महिला विधायिका की गम्भीर शिकायत पर हुई कार्यवाही , मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
दीपक मीना (IAS 2011) बने जिलाधिकारी मेरठ , नेहा जैन (IAS 2014) कानपुर देहात की नयी जिलाधिकारी बनी।
जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS 2013) देवरिया के नए जिलाधिकारी बने
संजीव रंजन (IAS 2013) जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर , के बालाजी (IAS 2010) प्रतीक्षारत किये गए।
माला श्रीवास्तव (IAS 2009) रायबरेली की नयी जिलाधिकारी बनी , बलकार सिंह (IAS 2004) एमडी जल निगम बने।
अनुराग यादव (IAS 2000) सचिव कृषि बनाये गये, मेरठ नगर आयुक्त मनीष बंसल (IAS 2014) को सम्भल का जिलाधिकारी बनाया गया।
