सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जो आज मंच पर बैठे है कल वो नीचे बैठे थे जो आज नीचे बैठे है वो कल मंच पर बैठेंगे, सांसद, विधायक व पदाधिकारी एक दिन पूर्व होंगे किन्तु कार्यकर्ता कभी पूर्व नही होगा इसलिए हमे कार्यकर्ता बनकर काम करना चाहिए। उक्त बातें खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग व उपभोक्ता मामलो कि केन्द्रीय राज्यमन्त्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।
राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जनपद के दो दिवसीय आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया तत्पश्चात जिला कार्यालय आयोजित बैठक में मंत्री का सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माननीया मंत्री जी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे जी ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भारत सरकार के केन्द्रिय मंत्री साध्वी निरंजना ज्योति ने कहा कि इस तपती हुई धूप में गर्मजोशी से सभी कार्यकर्ताओं ने जो स्वागत किया है उसके लिए मै आप सबकी आभारी हूं। भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता के लिए नही सेवा के लिए हुआ है। डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवाद व पं0 दीनदयाल उपाध्याय की अन्त्योदय की विचारधारा को लेकर संगठन काम कर रहा है। हमारी पार्टी गांव, गरीब, किसान और मजदूरो को समर्पित है। गरीबो को समर्पित भारतीय जनता पार्टी सरकार ने गरीबों को बिजली पानी मकान राशन जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने का काम किया। जिसके परिणाम स्वरुप इन्ही लोगो ने 2022 के विधानसभा चुनाव में दिल खोलकर पार्टी को वोट किया एक ओर जहां चार बेटे अपने माता पिता को दो रोटी नही दे पाते वही प्रधानमंत्री 80 करोड लोगो तक राशन पहुंचाने का काम किया तथा 3 करोड के लगभग मकान भी उपलब्ध कराये। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कि किरण नरेन्द्र मोदी की सरकार में पहुंचाने का काम किया। यह परिवारवादी पार्टी नही है जितना हक मेरा और प्रधानमंत्री का है उतना ही हक गांव मे बैठे एक एक सम्मानित नागरिको का भी है। आप सब बधाई के पात्र है कि आपने अपने जनपद की चारो विधानसभा सीटों को जीतकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने मंत्री समेत सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत अभिनन्दन करते हुए आये हुए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामशकल, राज्यमंत्री संजीव गोंड , विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड, ब्लॉक प्रमुख व अनुसूचित मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, ब्लॉक प्रमुख घोरावल दीपक पटेल, ब्लॉक प्रमुख करमा सीमा कोल, चोपन प्रमुख लीला देवी गोंड, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता,जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, शंम्भू नारायण सिंह, कैलास बैसवार, कन्हैया जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रंजना सिंह, अशोक कुमार मौर्य, उदयनाथ मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनय श्रीवास्तव, रजनीश रघुवंशी, गुडिया त्रिपाठी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
