सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जनपद के 500 से अधिक उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने किसानों को सम्मानित किया तथा संबोधित करते हुए कहा कि किसान भारत की रीढ़ हैं भारत की नीव है किसानों ने देश के योगदान में देश के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है जब भी देश कभी परेशानी में फंसा है आर्थिक रूप से समस्या में उलझा है तो देश के किसानों ने आगे बढ़ कर के अपने मजबूत कंधों पर देश को उठाकर आगे बढ़ाने का काम किया है।
जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं जनपद के सभी किसानों ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और योगी जी के ऊपर विश्वास करके पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनवाया है और सोनभद्र की चारों सीटें जीताया है इसके लिए हम सभी किसान मोर्चा के एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के समस्त किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हैं अभिनंदन करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश मिश्रा, उमेश सिंह नरसिंह पटेल, अनिल सिंह, बृजेश पाण्डेय, मनीषा राय, मंजू गिरी, प्रकाश पाण्डेय , अभय कांत दुबे , प्रथम श्रीवास्तव, भगवती अग्रवाल, संतोष सिंह, धीरेंद्र जयसवाल, राज बहादुर सिंह, ध्रुव कांत द्विवेदी, चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
