जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान व मरीजों में किया फल वितरण
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयन्ती 14 अप्रैल तक मनाये जाने वाले समरसता सप्ताह के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज स्थित स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। तत्पश्चात जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी में मरीजों को फल वितरण करते हुए उनके जल्द स्वस्थ्य होने की मंगलकामना किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से बाबा भीमराव अंबेडकर की जयन्ती 14 अप्रैल तक समरसता सप्ताह आयोजित कर सेवा कार्य किया जायेगा। सेवा कार्य के अंतर्गत रक्तदान शिवीर , स्वच्छता अभियान , अस्पतालों मे फल वितरण का कार्य , स्वास्थ्य परीक्षण शिवीर व सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था आदि के माध्यम से सेवा का कार्य किया जायेगा। भारतीय जनता पार्टी सभी समुदाय के प्रति एक अच्छी विचारधारा के साथ सबका साथ सबका विश्वास के साथ चलने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के शिखर पर अपनी पहचान बनाई है, उसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वच्छता कर एक सन्देश देने का काम किया। उसी क्रम में संयुक्त चिकित्सालय लोढी पर जरुरतमंद मरीजों को फल वितरीत करते हुए उनको जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना किया।

इस अवसर पर अनूसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भूनारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, राकेश मेहता, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, रमेश जायसवाल, दिलीप चौबे, आशीष केशरी, विनोद सोनी, विजय केशरी, संतोष भारती, ध्रुवकान्त द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
