सोनभद्र। पतंजलि परिवार द्वारा आर्य समाज मंदिर के वरिष्ठ योग शिक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव, वरिष्ठ योग साधक मिठाई लाल सोनी ,वरिष्ठ योग साधक ठाकुर प्रसाद अग्रहरी उनकी टीम के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक उपस्थित योग साधकों के साथ होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम उपरांत सहभोज भी रखा गया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी ,भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे प्रमुख योग शिक्षक श्री ओम प्रकाश यादव, जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य/ मुख्य शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव,सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश राम पाठक, दीपक सोनी ,दीपक केसरी, संतलाल , राजकुमार , चिंतामणि, मुकेश सोनी ,शेषमणि तिवारी, चंद्र बहादुर सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सुबोध कुमार मिश्रा ,रूप नारायण सिंह ,दिलीप कुमार सिंह ,शिव कुमार सिंह ,देवेंद्र श्रीवास्तव ,संजय श्रीवास्तव, गोपालदास केसरी, पुरुषोत्तम सोनी, डॉ मनोज चौधरी, रामसेवक पांडेय, आदित्य मिश्रा, पन्ना लाल सोनी ,नंदू सोनी ,उदय कुमार श्रीवास्तव ,अशोक सोनी, विजय केसरी, समेत सैकड़ों योग साधक उपस्थित रहे, उपस्थित योग साधकों को दयानंद मार्ग द्वारा बहुत सुंदर होली गीत सुनाया गया।
प्रमुख योग शिक्षक ओम प्रकाश यादव जी द्वारा उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया गया कि आप नियमित योग अवश्य करें तथा बीच-बीच में इस तरह का कार्यक्रम होते रहना चाहिए ,कार्यक्रम के अंत में प्रमुख योग शिक्षक बलदाऊ श्रीवास्तव वह वरिष्ठ समाजसेवी मिठाई लाल सोनी द्वारा उपस्थित योग साधकों के प्रति आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
