सोनभद्र। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता सिंह ने चैपाल के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं महिला जन सुनवाई के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित करने हेतु ब्लाक घोरावल के सभागार में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतों को सुना एवं शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देेशित किया गया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी प्रकरण आये हैं, उसका निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाय।
समीक्षा बैठक में सदस्य अनीता सिंह ने सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि महिला उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल प्रभावी कदम उठायें जाए। सदस्य अनीता सिंह ने जन सुनवाई के दौरान आयी महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों को बड़े ही सहज भाव से सुना और उन्होंने कहा कि जनपद जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाय, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जायं। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को अनदेखा करने वाले सम्बन्धित अधिकारियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा, गैर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
इस दौरान राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनीता सिंह ने ब्लाक घोरावल ग्राम-बेलाटाड़ के पंचायत भवन में जन चैपाल लगाकर आयी हुईं महिलाओं की शिकायतों को सुना और उनकी समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण हेतु वहां पर उपस्थित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया।
इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित केंन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, उन योजनाओं से पात्र महिलाओं को लाभान्वित किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि इन सब योजनाओं से महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए एक सप्ताह में कैम्प का आयोजन किया जाय, जिसके माध्यम से महिलाओं द्वारा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण उस कैम्प के माध्यम से किया जाय।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार सिंह, एडीपीआरओ राजेश सिंह, महिला सहायता प्रकोष्ठ की सीमा सिंह, सीम द्विवेदी, साधना मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष सन्तू सरोज, जिला समन्वय श्री शेषमणि मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।
