रंगेश सिंह

सोनभद्र। आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी , प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े के निर्देश पर हर विधानसभा में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी ,मंहगाई कानून व्यवस्था व किसानों के मुद्दे पर आम जनता से बातचीत करते हुए कांग्रेस के सरकारों में जो वादे किए गए थे वो पूरे कर के दिखाए गए है जनता को गिनाया साथ ही देश मे 70 वर्षों में जो कांग्रेस ने काम किये है उन उपलब्धियों को कांग्रेस कार्य ने गिनाया और भाजपा सरकार की नाकामी , कांग्रेस द्वारा बनाए गए इंडस्ट्रीज कल कारखाने रेलवे हवाई जहाज सब बेचने का काम भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है इस बात को भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नाकामी के तहत गिनाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष मक़सूद खान , प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र निषाद , प्रदेश सचिव अशोक कनौजिया व जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के निर्देश पर दुद्धी विधानसभा के अंतर्गत म्योरपुर ब्लॉक में लीलासी से सागोबाँध तक करीब 15 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली गयी।
इस पदयात्रा में बृजेश तिवारी प्रभारी महासचिव (दुद्धी विधानसभा ) के रूप में मौजूद रहे कार्यक्रम की शुरुआत लीलासी चौराहे पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से की गयी तत्पश्चात पदयात्रा निकाली गयी रास्ते मे प्रियंका गांधी द्वारा जो प्रतिज्ञा पत्र भेजा गया था उसे छात्राओं व महिलाओं में विशेष वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सागोबाँध के मुख्य बाजार में नुक्कड़ सभा कर के किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमाशंकर यादव ,ओम प्रकाश रावत , अशोक यादव ,रामकेश पनिका ,शीला मरावी ,बबई मरकाम , रामचन्द्र पनिका ,ललित गोंड़ , सुनील तिवारी ,शिवशंकर पनिका ,राहुल पांडेय , अमित पांडेय , ज्ञान बल्लभ पांडेय , रघुवीर ,ऋषिकेश , प्रियांशु पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |
