बिरसा मुंडा फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रतिमा शाक्य के आग्रह पर रामकृष्ण मिशन आये थे डॉ दिलीप देसाई
सोनभद्र। बिरसा मुंडा फाउंडेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा छपका स्थित कार्यालय परिसर में आज गरीब असहाय लोगों को शरद ऋतु को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय संस्था रामकृष्ण मिशन के डॉक्टर दिलीप देसाई के कर कमलों द्वारा कंबल का वितरण किया गया।
डॉ दिलीप देसाई बिरसा मुंडा फाउंडेशन द्वारा गरीबों के लिए आंखों के एक अस्पताल बनाने हेतु बिरसा मुंडा फाउंडेशन के डायरेक्टर प्रतिमा शाक्य के आग्रह पर सोनभद्र आए थे। उन्होंने आंखों का अस्पताल बनाने हेतु छपका गांव में स्थलीय निरीक्षण किया और आश्वस्त किया कि जल्द ही रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित अत्याधुनिक आंखों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा। जिससे आम जनता लाभान्वित हो सकेगी इस दौरान उन्होंने बिरसा मुंडा फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु बालिकाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया ।

सर्वप्रथम देसाई ने रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया डॉक्टर देसाई जनपद में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से विभिन्न बीमारियों के शिकार गरीबों पर फाउंडेशन की बैठक में वृहद चर्चा किया तथा जल्द ही फ्लोराइड पीड़ितों की मदद हेतु एक वृहद स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जाएगा तत्पश्चात ग्रामसभा लोहरा के टेलीमेडिसिन सेवा व निर्माण हेतु अस्पताल की भूमि का भी मुआयना किया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर ममता मौर्य डॉक्टर, एके गुप्ता,शांता भट्टाचार्य ,इंदु पांडेय, साधना मिश्रा, रंजना पांडे ,संज्ञा मिश्रा, राजनंदनी मौर्य,विकास वर्मा ,उच्च न्यायालय के अधिवक्ता बिंदु राव,विकाश शाक्य,कमलेश कुशवाहा,शक्ति सेन,राजेश मौर्य, महफूज खान,चौधरी यसवंत सिंह समेत सैकड़ों सहयोगी समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
