राजेंद्र कुमार पाठक
घोरावल(सोनभद्र)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कड़िया सेक्टर के बसही बूथ पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया।पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने किसानों के हित में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है।
भारतीय किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय ने कहा कि किसानों के लिये अंत्योदय कार्ड को शुरुआत करने वाली भाजपा सरकार ह। किसान सम्मान निधि, किसान के बच्चों को पैदा होने से लेकर 6 वर्ष तक कई तरह के खर्च सरकार उठाती है चाहे प्रसव हो बच्चों का लालन पालन आशा बहनों के माध्यम से हरसंभव मदद किया जा रहा है।सरकार ने किसानों को आवास व शौचालय दिया। बंद पड़ी चीनी मिलों को प्रदेश सरकार द्वारा पुनः शुरू कराया गया व बकाया गन्ना किसानों का भुगतान भी किया गया और तीन कृषि कानूनों को किसानों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोला गया है।

इस अवसर पर रोहित जायसवाल, राजेश मौर्य, पंकज मिश्रा, रामगति गुप्ता, मनोज पटेल, अशोक मौर्य, प्रभाकर सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
