नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में 13वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न, प्रीतम कुमारी व राजरतन बने चैंपियन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय नौगढ़ में 13वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि प्रोफेसर सूबेदार यादव तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अरविंद कुमार और डॉ अरुणेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

क्रीड़ा समारोह के दौरान 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ (छात्र-छात्रा वर्ग), चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला प्रक्षेप, लंबी कूद एवं ऊँची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने विशेष उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

सायं 5:00 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की चैंपियन छात्रा प्रीतम कुमारी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) तथा चैंपियन छात्र राजरतन (बी.ए. तृतीय वर्ष) को मेडल, प्रमाण पत्र एवं चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि ने चैंपियन छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए खेलों को व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार, खेल प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार, डॉ देवेश कुमार, मनीष राज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

1369
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?