सीएम डैशबोर्ड से होगी विकास कार्यो की समीक्षा,निर्माण कार्यो में बनाये पारदर्शिता: जिलाधिकारी

Share this post

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन की विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों की योजनाओं, परियोजनाओं की आनलाईन इंटीग्रेटेड माध्यम से सीएम डैशबोर्ड पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

शासन के निर्देश के क्रम में महत्वपूर्ण योजनाओं, परियोजनाओं, सेवाओं की समीक्षा प्रत्येक माह सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर की जायेगी, सभी अधिकारीगण अपने विभाग की योजनाओं की प्रगति की निगरानी सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से करते रहें। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।


जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से सड़कों के निर्माण, अनुरक्षण आदि के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा किये। समीक्षा के दौरान सड़कों के अनुरक्षण, नव निर्माण की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़कों के अनुरक्षण व नव निर्माण के कार्य शासन की मंशा के अनुरूप ससमय पूर्ण किये जाये, जिन भी अवर अभियन्ता द्वारा निर्माण कार्योंं में शिथिलता बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। समीक्षा के दौरान सड़कों के निर्माण की प्र्रगति की फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराये जाये।

इस दौरान उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 50 लाख की लागत से अधिक सड़कों व भवनों के निर्माण कार्यों की निगरानी हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनसे निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्राप्त की जाये, निर्माण कार्यों में जिस स्तर पर शिथिलता पायी जाये, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं  प्रोत्साहन विभाग की समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को टूलकिट वितरण व उनके ट्रेनिंग व रजिस्ट्रेशन के प्रगति की समीक्षा की तो लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान मातृत्व शिशु एवं बालिका श्रम योजना कन्या विवाह योजना सहायता के अन्तर्गत लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की समीक्षा की गयी तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने उप श्रमायुक्त पिपरी को निर्देेशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह के अन्दर लाभार्थियों से सम्बन्धित पत्रावलियो का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें अन्यथा जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की।

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत की आपूर्ति शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि के अनुसार सुनिश्चित की जाये, लोकल फाल्ट आदि की समस्याएं शीघ्रता के साथ पूर्ण करायी जाये और ट्रान्सफार्मरों की मरम्मत व रिपेरिंग का कार्य शासन द्वारा निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाये, विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाये।

जिला पंचायत राज विभाग द्वारा ग्रामीणांचलों में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण कार्य व लाभार्थियों के खाते में धनराशि स्थानान्तरित किये जाने के प्रगति की जिलाधिकारी ने समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य व धनराशि का हस्तान्तरण में तेजी लाया जाना सुनिश्चित किया जाये, इसमें शिथिलता बरतने पर सम्बन्धित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जायें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरभ गंगवार, उप जिलाधिकारी प्रमोद तिवारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 5 4 1 2 8
Users Today : 11
Users This Month : 962
Total Users : 54128
Views Today : 17
Views This Month : 1478
Total views : 87515

Radio Live

Verified by MonsterInsights