शीला हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल

Share this post

शीला हत्याकांड के चार आरोपी पहले ही हो चुके है गिरफ्तार

आजमगढ़। रौनापार थाना के ग्राम पांडेय पूरा निवासी शीला मौर्या की दो दिन पूर्व जमीन विवाद में चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने भाई-बहन से सहित चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक आरोपी मौके से फरार हो गया था। देर शाम रौनापार प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर से सूचना पर आरोपी अतुल पाण्डेय पुत्र रामविजय पाण्डेय को सुरौली ब्रेकर से समय करीब 7.30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के निशानदेही आजमगढ़-दोहरीघाट रोड के पास वहदग्राम पाण्डेय पूरा में समय करीब 20.20 बजे पहुचें, जहां पर आरोपी द्वारा पहले से आलाकत्ल के साथ अवैध असलहा छिपा कर रखा गया था, अभियुक्त असलहे को निकालकर तेजी से भगा और जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग किया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। जिससे आरोपी अतुल पाण्डेय के बाये पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीचसी लाटघाट में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 1 चाकू व अवैध तंमचा कारतूस बरामद किया गया। रौनापार पुलिस ने शीला देवी हत्याकांड में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में भाई-बहन भी शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

11 सितम्बर को दिन दहाड़े चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने चौकी प्रभारी को निलम्बित कर दिया था। बता दें कि 11 सितम्बर को रौनापार क्षेत्र में ग्राम लख्मी रोहुवार पांडेय का पूरा गांव के समीप स्थानीय गांव निवासी अभिमन्यु मौर्य एवं उनकी पत्नी शीला देवी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल शीला देवी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आबादी की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के चलते गांव के ही विपक्षियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था।

मृतका के पुत्र गौरव कुमार मौर्य की तहरीर पर रौनापार थाने में पांडेय का पूरा लख्मी रोहुवार ग्राम निवासी स्वामीनाथ पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, विपुल पाण्डेय, विवेक पाण्डेय एवं उसकी बहन मुस्कान पाण्डेय को नामजद किया गया। जिले की स्वात टीम प्रथम के प्रभारी एनके तिवारी एवं थाना प्रभारी रौनापार संजय कुमार पाल के संयुक्त प्रयास से वांछित आरोपियों में स्वामीनाथ पांडेय, विपुल पांडेय, विवेक पांडेय एवं उसकी बहन मुस्कान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में बागखालिस बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। विवेक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 5 4 1 2 2
Users Today : 5
Users This Month : 956
Total Users : 54122
Views Today : 6
Views This Month : 1467
Total views : 87504

Radio Live

Verified by MonsterInsights