लोकसभा चुनाव में जीत का मूल मंत्र है बूथ को मजबूत किया जाय: नन्दलाल

Share this post

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चुर्क मंडल की एक संगठनात्मक बैठक नगर पंचायत चुर्क के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी व संचालन महामंत्री सुभाष पाठक ने किया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर बूथ को कैसे जीता जा सकता है,उसके लिए सबसे मजबूत आधार है हर बूथ पर अपने मतदाता के वोट को बढ़ाना। इस समय पार्टी के तरफ से मतदाता पुनर्निर्क्षण का कार्य चल रहा है,इसलिए सभी कार्यकर्ताओं का हम आह्वान करते है की अपने अपने बूथ पर ज्यादे से ज्यादे नामो को वोटर लिस्ट में जोड़वाने का पूरा प्रयास करें। जिससे की आप सभी अपने बूथ को आसानी से जीत सकें,अगर आप बूथ जीतेंगे तभी लोक सभा को भी आसानी से जीत सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों से आम जनमानस में लगातार स्वीकार्यता सरकार और संगठन की बढ़ती जा रही है। जनपद में जो लोग पार्टी से जुड़ना चाहते है उन्हें जोड़े और सभी कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाएं जिससे आगामी लोकसभा आसानी से जीता जा सके।


इस बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी गोविंद यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद पांडेय,जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अरविंद पाण्डेय,इन्द्र बहादुर सिंह ,दिलीप चौबे, अरूण सिंह,ओमप्रकाश यादव, जयराम वर्मा ,माया श्रीवास्तव, संजय सिंह,शिव कुमार सिंह, अंशू खत्री, अनिल पांडेय,रमेश पासवान,रामसकल पटेल, प्रशान्त सिंह, विनय पाण्डेय, संजय पांडे व मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 5 5 4 5 4
Users Today : 14
Users This Month : 80
Total Users : 55454
Views Today : 22
Views This Month : 110
Total views : 89615

Radio Live

Verified by MonsterInsights