मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं: डॉ संजय निषाद

Share this post

प्रदेश सरकार कर रही है नोएडा से देवरिया और सहारनपुर से सोनभद्र तक विकास- संजय निषाद

सोनभद्र में मत्स्य विभाग में रोजगार की अपार संभावनाएं- संजय निषाद

सोनभद्र। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने जनपद के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि सहारनपुर से सोनभद्र और नोएडा से देवरिया अर्थात प्रदेश के इस छोर से उस छोर तक सभी जाति सभी वर्गों सभी धर्म के व्यक्तियों को विकास की मुख्य धारा से जोडा जा सके। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश की सरकार मत्स्य विभाग को प्रदेश का सबसे उत्तम विभाग बनाने के लिए का प्रयास कर रही है।

मछुआ समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं प्रदेश में संचालित की जा रही हैं, जैसे कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (फिशरीज के क्षेत्र में), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना और मछुआ कल्याण कोश (मछुआ समाज को विभिन्न परीयोजनाओ के तहत आर्थिक मदद देने हेतु) प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को मछुआ कल्याण कोश के तहत आवास दिए जा सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड भारत योजना से वंचित मछुआ समाज के व्यक्तियों को चिकित्सा लाभ के लिए आर्थिक सहायता भी मछुआ कल्याण कोष से दी जा सकती है। स्किल डेवलपमेंट, कन्या विवाह, उच्च शिक्षा और सामुदायिक भवन- मछुआ समाज को सीधे तौर पर आर्थिक सहायता दी जा सकती है। सोनभद्र जैसे संपन्न जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए सभी बड़े जलाशयों में 10 फीसदी आरक्षित करके जलाशय में जलाशय योजना के तहत दिया जाएगा।


श्री निषाद ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर में महाराज गुह्यराज निषाद की प्रतिमा होगी, यह मछुआ समाज के लिए गौरवशाली पल है। उन्होंने कहा कि आगामी लोक चुनाव में जीत सुनिश्चित करके नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाया जाएगा और साथ ही जनपद सोनभद्र में मत्स्य विभाग में अपार संभावनाएं, साथ ही मत्स्य विभाग जनपद में रोजगार के साधन उपलब्ध करवाएगा।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 5 4 1 2 6
Users Today : 9
Users This Month : 960
Total Users : 54126
Views Today : 12
Views This Month : 1473
Total views : 87510

Radio Live

Verified by MonsterInsights