सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा नंदलाल गुप्ता को सोनभद्र का जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर पटाखा फोड़ व मिष्ठान वितरित कर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया व नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता को बधाई दी।
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे ने कहा कि नंदलाल गुप्ता लंबे समय से संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।।राजकीय महाविद्यालय दुद्धी से छात्र राजनीति की शुरुआत कर लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में अपना समय समाज व संगठन को दिया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री से लेकर प्रदेश मंत्री तक नंदलाल गुप्ता विभिन्न जनपदों में कार्य कर चुके हैं।
म्योरपुर विकास खंड के रहने वाले नंदलाल गुप्ता एक सामान्य परिवार में जन्म लेकर लगातार समाज एवं संगठन में कार्य कर रहे हैं। जिस के फलस्वरूप भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए जनपद के संगठन की जिम्मेदारी सौपी है निश्चित ही नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुचेगा और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम फिर से लोकसभा रावर्ट्सगंज में लहरायेगी।
इस मौके पर चतरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, अशोक पाण्डेय, मनीष मिश्रा, संजू श्रीवास्तव, विमलेश पटेल,संजय गुप्ता, चंद्र प्रकाश दुबे, चंद्र प्रकाश केजरीवाल उर्फ चंदू , प्रिंस पटेल, विकास विश्वकर्मा आज सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
