दलित गौरव संवाद अभियान से कांग्रेस पार्टी जान रही उनकी समस्याएं: आशुतोष दुबे

Share this post

सोनभद्र। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘स्वाभिमान के वास्ते  संविधान के रास्ते’ नारे के साथ चल रहा “दलित गौरव संवाद” के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) द्वारा घोरावल विधान सभा में बढ़ौली के पूर्व प्रधान द्वारा ‘दलित गौरव अधिकार-पत्र’ भरवाया गया।


इस दौरान आशु दुबे ने कहा कि  उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 अक्टूबर (काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस) से 26 नवम्बर (संविधान दिवस) तक सभी जनपदों में ‘स्वाभिमान के वास्ते-संविधान के रास्ते’ नारे के साथ “दलित गौरव संवाद” का आयोजन किया जा रहा है।  उसी के तहत आज पूर्व-प्रधान बढ़ौली राम सुभग द्वारा उनसे बात कर ‘दलित अधिकार मांग पत्र’ भरवाया गया । जिसमें हम लोगों को उनसे संवाद कर उनके माध्यम से जानना है कि उनकी प्रमुख मांगे क्या है।  जिसमें पूर्व ग्राम प्रधान बढ़ौली राम सुभग द्वारा पांच मांगों में गरीबों को आवास, दलित बस्तियों के संपर्क मार्ग का निर्माण , पानी निकासी हेतु नाली की समुचित व्यवस्था होना, दलितों को रोजगार में प्राथमिकता मिलना, दलित बस्तियों में विद्युत आपूर्ति की बात कहा।

आशु दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आरंभ से ही देश के संविधान और दलितों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और इसी प्रतिबद्धता की कड़ी में हम सभी लोग “दलित गौरव संवाद” कर रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा, मिथिलेश कुमार, मुकेश, रामकेश उपस्थित रहे ।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 5 5 4 5 4
Users Today : 14
Users This Month : 80
Total Users : 55454
Views Today : 20
Views This Month : 108
Total views : 89613

Radio Live

Verified by MonsterInsights