जिलाधिकारी द्वारा नामित उप जिलाधिकारी अध्यक्षो को दिलाएंगे शपथ
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतो के अध्यक्ष और सभासद का शपथ ग्रहण 27 मई को अपने – अपने तहसीलों क्षेत्र में उप जिलाधिकारी कराएंगे।
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के नव-निर्वाचित अध्यक्ष/सभासद का शपथ ग्रहण अथवा प्रतिज्ञान की कार्यवाही 27 मई को सम्पन्न करायी जायेगी, शासन द्वारा निर्गत प्राविधानित किया गया है कि उ0प्र0 नगर पालिका अधिनियम-1916 की धारा-43 वर्णित व्यवस्था के अनुसार नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों में जिलाधिकारी द्वारा नामित उप जिलाधिकारीगण के द्वारा नव-निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ/प्रतिज्ञान कराया जायेगा।
उन्होंने बताया है कि नगर पालिका परिषद सोनभद्र एवं समस्त नगर पंचायतों में नव-निर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण/प्रतिज्ञान कराये जाने के लिए 27 मई की तिथि निर्धारित की गयी है। उक्त तिथि पर शपथ ग्रहण हेतु सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की ड्यूटी नगर निकायवार निर्धारित की गयी है, 27 मई को नगर पालिका परिषद सोनभद्र का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से आरटीएस क्लब मैदान में उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया जायेगा। इसी प्रकार से नगर पंचायत चुर्क-घुरमा का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे से रामलीला ग्राउण्ड चुर्क में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा कराया जाएगा।
नगर पंचायत घोरावल का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से कान्हा गार्डेन घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार द्वारा, नगर पंचायत चोपन का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 10.00 बजे से सब्जी मण्डी रामलीला मैदान चोपन में उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह द्वारा, नगर पंचायत ओबरा का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से क्लब नम्बर-1 ओबरा में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा, नगर पंचायत डाला बाजार का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 12.00 बजे से नगर पंचायत कार्यालय डाला में उप जिलाधिकारी ओबरा द्वारा कराया जाएगा।
नगर पंचायत दुद्धी का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से रामलीला मैदान दुद्धी में उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में, नगर पंचायत रेनुकूट का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे से गाॅधी मैदान रेनुकूट में उप जिलाधिकारी दुद्धी की अध्यक्षता में, नगर पंचायत पिपरी का शपथ ग्रहण अपरान्ह 02.00 बजे से अम्बेडकर पार्क पिपरी में उप जिलाधिकारी/एआरओ ओबरा की अध्यक्षता में तथा नगर पंचायत अनपरा का शपथ ग्रहण पूर्वान्ह 11.00 बजे से प्रेक्षागृह अनपरा तापीय परियोजना में उप जिलाधिकारी/एआरओ ओबरा की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया जायेगा।
