कृषि विज्ञान केन्द्र का किया उद्घाटन , ठाकुर संकठा प्रसाद सिंह होगा इस केन्द्र का नाम
सोनभद्र। देश व प्रदेश के अन्नदाताओं को उन्नतशील बनाने के लिए वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्य कर रहे है जिनका प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्ष 2017 से साथ दे रहे है। इन दोनों लोगो के प्रयास से आज अन्नदाताओं को दलहन फसलों के साथ ही धान और गेंहू का समर्थन मूल्य मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने गेंहू की फसल का समर्थन मूल्य 2250 रुपये निर्धारित किया है। अन्नदाताओं को सरकार बीज दे रही है तो किसानो के भी फर्ज बनता है कि वह उन्नतशील बीज अपने किसान भाइयों के साथ हो सरकार को भी दें। उक्त बातें कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सुर्य प्रताप शाही ने आज कृषि विज्ञान केन्द्र मंगुराही में स्व0 संकठा प्रसाद सिंह के जन्म शताब्दी समारोह व किसान मेला के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे कहा।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दीप प्रज्जवलन व भगवान बलराम व स्व0 संकठा प्रसाद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मौके पर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़, सांसद पकौड़ी लाल कोल, सांसद राज्य सभा रामसकल, विधायक सदर भूपेश चैबे, जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, प्रोफेसर बीजेन्द्र सिंह, कुलपति नरेन्द्र देव विश्वविद्यालय फैजाबाद, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, मोहनी मोहन मिश्रा, भारतीय किसान महासंघ के महामंत्री, अम्बरीश विश्व हिन्दू परिषद के मंत्री, अंगराज सह प्रान्त प्रचारक संघ सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।
इस दौरान उपस्थित जनसभा को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र का नाम स्व0 संकठा प्रसाद सिंह के नाम से किया जा रहा है कि लोग उनके द्वारा किसान बन्धुओं के लिए किये गये संघर्ष को याद रखें और हम आज स्व0 संकठा प्रसाद सिंह के जन्म शताब्दी को 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसान बन्धुओं की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश सरकार उनके हित के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रदेश में 2 करोड 60 लाख किसानों के खाते में 62 करोड़ रूपये की धनराशि स्थानान्तरित की जा रही है, जिसमें जनपद सोनभद्र के किसानों के खाते में 11 करोड़ रूपये की धनराशि स्थानान्तरित की जा रही है, सस्ते ब्याज दर पर केसीसी के माध्यम से किसान बन्धुओं को सस्ते ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। किसानों के फसलों के उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है, सोनभद्र के किसानों को वैज्ञानिक/तकनीकी विधि से खेती करने के लिए जागरूक करने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना की गयी है, जिसके माध्यम से वह उच्चकोटि के बीज को प्राप्त करेंगें और अपने खेती के उत्पादन में वृद्धि करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसान बन्धुओं की मोटे अनाज की खेती करने हेतु जागरूक किया जा रहा है और मोटे अनाज के उत्पादन के उचित दाम उन्हें प्राप्त हो, इसके लिए प्रदेश के जनपदों में इस बार मोटे अनाज की खरीद हेतु क्रय केन्द्र की स्थापना भी की गयी है।
कृषक बन्धुओं को खेती करने हेतु सरकार की किफायत दरों पर बीज भी उपलब्ध करा रही है, जिससे कि वह खेती कर अपने उत्पादन में वृद्धि कर सके। इस दौरान मंत्री ने कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में पौध रोपण भी किये, इसके साथ ही विभिन्न विभागों के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की।
