आत्मरक्षा के लिए करें हेल्पलाइन नम्बर का उपयोग, महिलाओ और बच्चियों को किया गया जागरूक

Share this post

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह के निर्देश पर जिला प्रोबेशन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गावं में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम टोल फ्री नम्बर, महिलाओ व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध को लेकर जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने महिलाओं व बच्चियों को बाल विवाह ,बाल श्रम के विषय में महिलाओं से बातचीत की महिलाओं के खिलाफ और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में बताया गया जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

महिला उप निरीक्षक सरोजमा सिंह घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार एवं महिलाओं और बालिकाओं को गुड़ टच और बैड टच के बारे मे बताया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ राजेश सिंह द्वारा हेल्पलाइन नंबर 112,1090,1098,1076,108 आदि के बारे में बताया और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित आम जनमानस से अपील कि की किसी विपरीत परिस्थिति में आप हेल्प लाइन नम्बर का उपयोग करें, सरकार आपके द्वार है।

कार्यक्रम में थाना से मानव तस्करी विरोधी इकाई उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय, मुख्य आरक्षी धनज्जय यादव,अमन द्विवेदी ग्रामीण महिलाएं, ग्राम प्रधान आशा, आगनबाड़ी उपस्थित रहे।

Ravi pandey
Author: Ravi pandey

Related Posts

Live Corona Update

Advertisement

Advertisement

Weather

+43
°
C
+45°
+37°
Delhi (National Capital Territory of India)
Wednesday, 30
Thursday
+44° +35°
Friday
+42° +35°
Saturday
+43° +34°
Sunday
+43° +35°
Monday
+44° +36°
Tuesday
+45° +36°
See 7-Day Forecast

 

Live Cricket Updates

Stock Market Overview

Our Visitors

0 5 4 0 6 4
Users Today : 75
Users This Month : 898
Total Users : 54064
Views Today : 101
Views This Month : 1386
Total views : 87423

Radio Live

Verified by MonsterInsights